रतनपुर

फ्रॉड कॉल के बाद महिला के खाते से 1 लाख 3000 रुपए गायब, महिला बैंक पहुँची तो हुआ खुलासा…थाने में की गई शिकायत

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के महामाई पारा में रहने वाली सुभाना बी के एसबीआई खाते से किसी अज्ञात ठग ने 1 लाख 3200 रुपए को पेटीएम के माध्यम पार कर दिया है। पीड़िता को इसकी जानकारी तब हुई जब वह बैंक पासबुक में एंट्री कराने पहुँची, महिला को पता चला कि उसके खाते से बड़ी रकम गायब है, जिस पर उसने बैंक से स्टेटमेंट की जानकारी ली जिसमें पेटीएम के माध्यम 21 से 24 मई बीच कई बार पैसे निकाले गए है। महिला ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में कर दी है, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।

आया था फ्रॉड कॉल….

महिला ने इस दौरान यह बात भी बताई है कि कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया था, जिसके बाद से ही बैंक खाते से पैसे गायब हुए है, लिहाज़ा यह मामला फ्रॉड का ही लग रहा है, फ़िलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है और आरोपी तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त