बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 44+… बैंक, सीआरपीएफ कैम्प, हॉस्पिटल सहित शहरीय और ग्रामीण क्षेत्र से हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार में अब तक कोई कमी नहीं हुई है। बीते दिनों की ही तरह जिले में लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे है। इस बीच चिंतनीय मसला यह है कि अब शासकीय कार्यालयों के बाद अशासकीय कार्यालय में घुसपैठ करने लगा है। क्योकि मंगलवार को जिले में जो पॉजिटिव मरीज मिले है। उनमें बैंक मैनजर सहित दो अन्य स्टाफ शामिल है। आपको बात दे स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में 41 नए मरीज मिले है। जिनमे 24 शहरीय और 17 ग्रामीण क्षेत्रों से है। इन मरीजो में 2.5 साल के बच्चे से 75 साल के बुजुर्ग शामिल है। जिनमे 24 मेल और 14 फीमेल है। पॉजिटिव आए मरीजो में व्यापार विहार स्थित एसबीआई बैंक के 58 वर्षीय चीफ मेंजर सहित 51 और इंदु चौक ब्रान्च में कार्यरत 52 साल के अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले है। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में कार्यरत 43 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है बीते कुछ दिनों से कर्मचारी में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद उसकी जांच की गई थी, वही तखतपुर ब्लॉक के भरनी से भी तीन सीआरपीएफ जवान के साथ दो अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दे नगर निगम क्षेत्र से सर्वाधिक 15 मरीज भारती नगर, भारत चौक तालापारा, प्रदर्शनीय नगर से मिले है। बाकि के अन्य मरीज चर्चा कालरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 29 रविदास नगर ,अहिरवार मोहल्ला कोतवाली के सहित मांजता बाड़ी के रहने वाले है। इधर मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम थेमहापार के साथ ग्रामीण भी संक्रमित मिले है। जिनमे से चार मरीज एक ही परिवार के है, बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेलर और वार्ड नंबर 9 निपनिया एक ही परिवार के दो-दो सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ रतनपुर से एक बच्चा भी संक्रमित मिला है। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1089 पहुँच चुकी है। जिनमे से मंगलवार को कोविड हॉस्पिटल से 6 मरीज के डिस्चार्ज के बाद अब जिले में 242 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटलो में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में देर रात पॉजिटिव मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है, जिसमें रेलवे क्षेत्र से 6 मरीजों सहित अन्य की पहचान की जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...