मस्तूरी

आवास निर्माण में भ्रष्टाचार की कहानी, दो सालों से बाट जोह रहे हितग्राही… कोई नही सुनने वाला, टूटे मकान और अधूरे आवास ऊपर से आफत की बारिश

उदय सिंह

मस्तूरी– जनपद पंचायत मस्तूरी के कई ग्राम पंचायतों में बीते 2 वर्षो से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण अधूरे है, जनपद पंचायत अधिकारियों से मिली भगत कर ठेकेदारों द्वारा नींव की ईंट रखकर पूरे पैसे हितग्राहियों के खातों से निकाल लिए गए है और निर्माण पूरा ही नही किया गया है। ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी शिकायत जनपद से लेकर जिला पंचायत तक कि गई है, बावजूद इसके अब तक न तो ठेकेदारों पर कार्रवाई हुई है और न ही आवास ही बने है।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूढ़ी खार और जैतपुर में कुल 184 आवासों की स्वीकृति मिली थी, लेकिन अब भी कई ऐसे मकान है जिनका काम शुरू तक नही हुआ है, कई हितग्राहियों के जर्जर मकान तो कभी भी धराशाई हो सकते है, लेकिन इससे विभागीय अधिकारियों को कोई वास्ता नहीं।

अपने दर्द और समस्याओं के साथ बेचारे ग्रामीण दर दर भटक रहे है, जिनकी न तो आस पूरी हो रही है और न ही फरियाद। बेबस ग्रामीण अब इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए उक्त ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस के पास पहुँचे है, जिन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि उक्त ठेकेदारों द्वारा मिली भगत करके खाते से पैसे निकाले लिए गए है और आवास नही बनाया गया है जो धोखाधड़ी है अब पुलिस जांच कर उक्त दोषियों पर कार्रवाई करे।

यह पहला मामला होगा जब आवास योजना के तहत ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी, क्योकि विभाग तो अब तक कुछ भी कार्रवाई करने से पीछे हट रही है, ऐसे में अब ग्रामीण कानून का सहारा लेकर शासकीय योजना में गड़बड़ी करने वालों को सबक सिखाना चाह रहे है, ताकि किसी गरीब की गरीबी का मजाक न बन पाए और शासकिय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल सके।

अफसरों और ठेकेदारों के गठबंधन के बीच ऐसी कार्रवाई मील का पत्थर साबित होगी। बशर्ते पुलिस प्रशासन गंभीरता से इस मामले को भी अपराध की तरह ही विवेचना करते हुए नतीजे तक पहुँचे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...