बिलासपुर

बिलासपुर:- गोलबाजार में पुलिस टीम पर हमला…तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में संजू यादव, रवि शंकर यादव और गौरी शंकर यादव तीनो निवासी संजय नगर चांटीडीह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना गोल बाजार, बिलासपुर में शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार होली ड्यूटी पर थी। इसी दौरान, उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, महिला आरक्षक पुष्पा खरे और आरक्षक धनेश साहू को सूचना मिली कि तीन युवक गोल बाजार में नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं और आम लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस से बदसलूकी शुरू कर दी। तीनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को अभद्र गालियां देते हुए कहा कि वे 18 चक्का ट्रक चालक हैं और जब चाहें पुलिसकर्मियों को कुचल सकते हैं। इसके बाद, तीनों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरक्षक धनेश साहू को जमीन पर पटककर पीटा गया, जिससे उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट आई। वहीं, महिला आरक्षक पुष्पा खरे के बाएं हाथ पर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने धारा 115(2)-BNS, 121(1)-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...