दुर्ग

फिर हैवानियत ने किया शर्मसार…..13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना, घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी

रमेश राजपूत

दुर्ग – कुछ हैवान अपनी हवस की भूख मिटाने मासूम बच्चियों को भी नही छोड़ रहे है प्रदेश में कई मासूम बच्चियों के साथ ये घिनौनी हरकत हो चुकी है। वही एक ताज़े मामला दुर्ग जिले से सामने आया है जहाँ मजदूर परिवार के एक 13 साल की बच्ची के साथ छह दरिंदों ने गैंगरेप किया है, घटना 25 फरवरी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र की है। नाबालिग बच्ची खदान में काम करने वाले मजदूर परिवार से है। 25 फरवरी को जब नाबालिग बच्ची नहाने के लिए खदान मे गयी हुई थी, उस दौरान बच्ची के परिचित लड़के ने अपने घर पर बुलााया और वहां पहले से मौजूद पांच अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।


घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर मौके से फरार हो गये। लोक लाॅज के डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी 26 फरवरी को अपने माता पिता को दी। जिसके बाद इस मामले में नेवई थाने में शिकायत दर्ज की गयी। वही  शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पांच नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी के खिलाफ 376, 342, 506, और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही सभी आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ भी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार