जांजगीर चाँपा

चाकू की नोक पर नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म की घटना, पीड़िता ने थाने में पहुँचकर दर्ज कराई शिकायत….गाँव का ही रहने वाला है वहशी

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा- जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का गाँव के ही एक दरिंदे ने चाकू की नोक पर घर से अपहरण कर लिया और मल्हार रोड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपी नाबालिग को गाँव के बाहर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसने ग्रामीणों की मदद से मुलमुला थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसके माता पिता बाहर रहते है, वही सोमवार की दोपहर जब वह घर में अकेली सो रही थी तभी मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पंचायत कोनारगढ़ निवासी आरोपी गौरीशंकर कश्यप पिता जनक राम कश्यप उम्र 30 वर्ष उसके घर पहुँचा और मुंह में कपड़ा बाँधकर बाइक पर उसे उठा ले गया,

जिसने रास्ते मे सड़क किनारे चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर गाँव के बाहर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़िता ने ग्रामीणों की मदद से थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है जो हाईवा चलाता है, आरोपी को जैसे ही इसकी भनक लगी कि पुलिस उसे ढूंढ रही है उसने मुलमुला थाना क्षेत्र में ही हाईवा को छोड़ फरार हो गए है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वही नाबालिग के बयान के आधार पर अपराध क्रमांक 214, धारा 450, 363, 366 क 376 , 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...