जांजगीर चाँपा

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण…शिकायत के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

जांजगीर चाँपा देवेंद्र निराला

जांजगीर चाम्पा– जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर शादी का झांसा देकर 4 महीने तक दैहिक शोषण का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई है कि बेल्हाडीह निवासी सुरेश कुमार साहू पिता लखनलाल साहू उम्र 20 वर्ष द्वारा 27 मई 2020 को उसे घर मे अकेली देखकर डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद भी युवक द्वारा नाबालिग से शादी करने का झांसा देकर 4 महीने तक दैहिक शोषण करता रहा। मामले की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पीड़िता से पूरी आपबीती की जानकारी ली, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ धारा 376,506,450 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि . रामदुलार साहू , आरक्षक अश्वनी राठौर , नरेन्द्र राठौर म.आर. रेखा राठौर , रूपा लहरे का योगदान रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...