मस्तूरी पचपेड़ी

घर में ताला लगाना ग्रामीण को पड़ा भारी, सोते रहे परिजन और हो गई हजारों की चोरी….

उदय सिंह

मस्तूरी|पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया और नगदी सहित सोने चांदी के जेवरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार परमेश कुमार बांधे के माता पिता कमाने खाने बाहर गए हुए है, घर मे उसके दादा और नानी सहित दो भाई रहते है, बीती रात सभी खाना खाकर सोने चले गए, वही युवक भी अपने सामने के घर में ताला लगाकर दूसरे घर सोने

चला गया, रात्रि करीब 04:30 बजे नीद खुलने पर देखा तो घर के रूम का ताला टूटा हुआ था अंदर जा कर देखा तो सामान बिखरा पडा था टीन का पेटी खुला हूआ था उसके अंदर रखे मां कमता बाई के सोने के दो नंग कान का बाली व सोने का एक नग नाक की फूली और सोने का लाकेट तथा नगदी पांच -पांच सौ के 70 नोट एव सौ-सौ रूपये का 50नोट जुमला 45000/रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोड अंदर प्रवेश कर उक्त सामान व रकम को चोरी कर ले गया है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...