मल्हार

माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार से निकली भव्य कलश यात्रा…. दर्शन करने उमड़ी भीड़,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – परम्परानुसार नवरात्र के बाद माँ डिडनेश्वरी मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकलती है जिसका इंतजार नगरवासियो के अलावा आसपास के गांवों के लोगो को होता है।

गुरुवार को भी मंदिर परिसर से भव्य व दिव्य कलशयात्रा निकाली गई जिसमें पांच सौ से ज्यादा महिलाओ व युवतियाँ कलश यात्रा में शामिल हुई।

जिन्होंने पीली व लाल साड़ी धारण कर कतारबद्ध होकर कलशयात्रा को खूबसूरत बना दिया। झांझ मंजीरों के धुन में नाचते गाते लोगो ने कलशयात्रा की अगुवाई करते हुए नगर भ्रमण किया।

मंदिर से निकली कलशयात्रा ठाकुरदेव चौक, बाजार चौक, स्कूल चौक होते हुए मेला चौक स्थित भगवान पातालेश्वर मंदिर पहुची जहां पूजा पाठ के बाद पौराणिक महत्व के खैया तालाब में जंवारा विसर्जन किया गया।

जिसके बाद कलशयात्रा पुनः मंदिर के लिए प्रस्थान किया। कलशयात्रा के दौरान देवांगन मोहल्ला की महिलाओं ने अपने घरों के सामने चौका आरती सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि 1991 से अनवरत रूप से दोनों नवरात्र पर्व के बाद कलशयात्रा निकालने की परंपरा रही है।

माना जाता है कि नवरात्र के बाद माता डिडनेश्वरी स्वयम कलशयात्रा में शामिल होकर नगर भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देती है। इसी मान्यता के साथ हजारो श्रद्धालु इस भव्य कलशयात्रा का साक्षी बनते है। कलशयात्रा सम्पन्न होने के बाद नवरात्र पर्व विश्राम की धोषणा मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...