बिलासपुर

जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमितों के मौत के आंकड़े, फिर 5 ने तोड़ा दम… कुल आंकड़ा पहुँचा 47 पर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को भी जिले के पांच संक्रमित मरीजो ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 47 तक पहुँच चुकी है। कोरोना से जंग हारने वाले मरीजो में चिंगराजपारा निवासी 45 महिला है। जिसे कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद 22 अगस्त को इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। जहाँ मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी। वही उसे डायबिटीज और शुगर की बीमारी पहले से थी। जहाँ उसकी मौत हो गई। इसी तरह संजय नगर चाटीडीह में रहने वाली 52 वर्षीय महिला ने सिम्स हॉस्पिटल में दम तोड़ है बताया जा रहा है महिला की तबीयत बिगड़ने पर एक सितंबर को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ एंटीजन से उसकी कोविड जांच की गई थी। उसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद महिला को गंभीर अवस्था मे आईसीयू में एडमिट किया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही बैमा नगोई निवासी 47 वर्षीय पुरुष को गुरुवार को सिम्स में भर्ती किया था। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इधर जूना बिलासपुर में रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रेल्वे हॉस्पिटल में हुआ है।

मालूम हो बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीते दिनों रेल्वे हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था, जहाँ शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई है। साथ ही कोविड हॉस्पिटल में भी शुक्रवार शाम 7 बजे एक मरीज की मौत हुई है। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार सिम्स से 58 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार को कोविड अस्पताल रेफर किया गया था जिनका इलाज ऑक्सीजन पर चल रहा था। शुक्रवार की शाम को उनकी मौत हो गई। इन सभी संक्रमित मरीजो के मौत के बाद केवल 52 वर्षीय महिला का ही दाह संस्कार शुक्रवार को हो सका है। बाकि के डेड बॉडी शनिवार को दाह संस्कार होने की बात कही जा रही है। वही देेेर रात मौत के आकड़े और बढ़ने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...