बिलासपुर

नदी में बहकर पहुँची महिला की लाश, डूबकर मौत होने की संभावना, क्षेत्र में मची सनसनी…अज्ञात महिला की नही हो सकी शिनाख्त, पुलिस जुटी प्रयास में

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में स्थित चेक डैम के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां ग्रामीणों ने चेक डैम के पानी में तैरती हुई महिला की लाश को देखा। इस खबर की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और तत्काल इसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। गौरतलब है कि इस गांव से अरपा नदी होकर गुजरती है जिस पर चेक डैम बनाया गया है और यहां आसपास के लोग इसका इस्तेमाल करते है।

गुरुवार को सरपंच के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से महिला के संबंध में पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन पूछताछ के दौरान कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला और ना ही उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी ही मिल पाई महिला की उम्र 30 से 35 साल की बताई जा रही है। इसके साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि नहाते वक्त महिला के पानी में डूब जाने के कारण मौत हो गई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया है और महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...