बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- न्यायधानी में आज भी 308+ पॉजिटिव मरीजों की पहचान, सर्वाधिक 265 मरीज शहर से तो 39 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों….पोस्ट ऑफिस, हाइकोर्ट, पत्रकार, नेता, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, सिम्स, अपोलो सहित शासकीय विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मिले पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान लगातार जारी है, जिसकी वजह से ही अब तक 4359 संक्रमित मरीजों को डिटेक्ट किया जा चुका है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिनमे पोस्ट ऑफिस, हाइकोर्ट, पत्रकार, नेता, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, सिम्स, अपोलो सहित शासकीय विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पॉजिटिव मिले है। जिले से कुल शहरीय क्षेत्र से कुल 265 तो ग्रामीण क्षेत्रों से 39 मरीजों की पहचान हुई है, इनके अलावा अन्य जिले से 4 मरीज मिले है। आज भी लगभग सभी उम्र के मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शहरीय क्षेत्र में रिवरव्यू कालोनी कोनी, विनोबा नगर, हाईकोर्ट, देवनंदन नगर, पुराना सरकंडा, चकरभाठा, सन फ्लोर कालोनी, सूर्या विहार शांति नगर, गणेश नगर, मेन रोड व्यापार विहार,विजयापुराम, सिद्यकी ब्वॉयज हॉस्टल गोडपारा, मध्यनगरी चौक, माता करमा नगर, इंदिरा चौक, राजेंद्र नगर पोस्ट ऑफिस सिविल लाइन, आश्मा सिटी, गांधी नगर, अपोलो कैंपस, बसंत विहार, गीतांजली सिटी, रवि रेसिडेंसी, सिटी कोतवाली तेलीपारा, गुरुनानक चौक, आरके नगर, कश्यप कालोनी, काेनी सेंदरी, शांति नगर, सिविल लाइन थाना, गंगा नगर, पंजाबी कालोनी, शंति नगर शिवम रेसिडेंसी, चांटीडीह रामायन चौक, गोल बाजार, पारवती टॉवर, 27 खोली, राजीव विहार, साई मंदिर श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुलिस पेट्रेाल पंप, एसईसीएल इंदिरा विहार, तोरवा सहित लगभग विभिन्न क्षेत्र शामिल है, इनके अलावा बोदरी से 4,  बिल्हा से 14, कोटा 13, मस्तूरी 3 और तखतपुर से 5 संक्रमित मिले है। वही कोरबा के 2 और मुंगेली का 1 मरीज भी पॉजिटिव की लिस्ट में शामिल है। देर रात तक मिले मरीजों के बाद अब जिले में टोटल एक्टिव मामले 2719 हो चुके है, वही कुल संक्रमितों की संख्या 4359 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्... बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्...