मल्हार

घर के भीतर मिली युवती की जली हुई लाश, पेट्रोल डालकर आत्महत्या की संभावना…पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मल्हार– चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में देर शाम घर के भीतर एक युवती की जली हुई लाश पुलिस को मिली है, जिसके पास ही बोतल में पेट्रोल भी बरामद किया गया है। मामले में मल्हार चौकी पुलिस पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर अपनी विवेचना में जुट गई है। चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के ही ग्राम जैतपुर से डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि एक घर में युवती की जली हुई लाश मिली है, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि जीवनलाल भैना की बेटी कुमारी जयंती उम्र 20 की लाश घर के भीतर जली हुई है,

जहाँ पूछताछ करने पर मृतिका के पिता ने बताया कि युवती किसी युवक से प्रेम करती थी और कुछ मैसेज उसके फोन में आया जिसे पढ़ने के बाद से ही युवती व्यथित थी शायद यही वजह रही होगी उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया होगा,

फ़िलहाल मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है, जिन्होंने शव को कब्जे में ले लिया है और घर को सील कर दिया है, सुबह पंचनामा के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की बारीकी से जांच की जाएगी, जिसके बाद ही इस घटना के पीछे की असल वजह सामने आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,