क्राइमबिलासपुर

महीने भर से गायब नाबालिग किशोरी अचानक यूं लग गई पुलिस के हाथ

डेस्क

13 और 14 जुलाई की रात सरकंडा थाने के दो आरक्षक दिनेश पटेल और दीपक केरकेट्टा की मोपका तिराहे पर ड्यूटी लगी हुई थी। रात करीब 3:00 बजे जब हर तरफ सन्नाटा छाया हुआ था, अचानक एक मोटरसाइकिल की आवाज से दोनों चौकन्ना हो गए। जब उन्होंने देखा तो उन्हें बड़ी हैरानी हुई, क्योंकि मोटरसाइकिल पर आधी रात में एक युवक अपने पीछे एक किशोरी को लेकर जा रहा था। इतनी रात को उन दोनों को एक साथ देख कर पुलिस को संदेह हुआ और उन्होंने मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने पर रुकने की बजाय मोटरसाइकिल सवार तेजी से भागने लगा। इससे दोनों आरक्षको को संदेह हुआ और दोनों ने उनका पीछा करते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने दोनों की पहचान पूछी तो युवक तोरवा निवासी अजय बंजारे निकला। वही जब युवती ने अपना परिचय दिया तब पुलिस की आंखें चमक उठी। क्योंकि करीब 1 महीने पहले सरकंडा थाने में एक नाबालिक किशोरी के गायब होने की सूचना दर्ज कराई गई थी और सरकंडा पुलिस उसे महीने भर से ढूंढ रही थी। उन्हें क्या पता था कि अचानक वही नाबालिग युवती उन्हें आधी रात को ऐसे मिल जाएगी। पता चला कि अजय बंजारे ने प्यार का झांसा देकर इस किशोरी को बरगलाया था और अपने साथ लेकर इधर-उधर घूम रहा था। मामले की तस्दीक होते ही आरोपी अजय बंजारे को अपहरण और नाबालिक के साथ जिस्मानी ताल्लुक रखने के आरोप में धारा 363 366 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया, वही नाबालिग किशोरी को बालिका गृह भेज दिया गया है और उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,