बिलासपुर

प्रदेश में करणी सेना का किया जा रहा विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, बीपी सिंह बने प्रदेश सचिव, संगठन में प्रदेश प्रवक्ता की भी मिली जिम्मेदारी…. समाज को संगठित करना पहली प्राथमिकता

उदय सिंह

बिलासपुर – रविवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नियुक्ति पत्र जारी कर भारतेंद्र प्रताप सिंह (बीपी सिंह ) को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संगठन का प्रदेश में विस्तार कर नए युवाओं को संगठन की नई जिम्मेदारी दी गयी। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में महेंद्र प्रताप सिंह राणा, प्रदेश महासचिव के पद पर दुर्ग के विनोद सिंह राजपूत साथ ही प्रदेश प्रवक्ता की जवाबदारी भी भारतेंद्र प्रताप सिंह (बीपी सिंह) को दी गई है

आप को बता दे कि बीपी सिंह इसके पूर्व पिछले 2 वर्षों से बिलासपुर संभाग में संभागीय सचिव का पद संभाल रहे थे, संगठन ने उनकी निष्ठा और कुशल संगठन नीति को देखकर प्रदेश सचिव की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। जिसके चलते बिलासपुर में उनके पैतृक ग्राम मरवाही सहित बिलासपुर राजपूत समाज के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है। रायपुर भांठागांव चौक स्थित करणी सेना के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के कई प्रबुद्ध लोग व युवा मौजूद थे।वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य क्षत्रीय एकता कायम करके रखना,

देश के गौरवशाली क्षत्रीय इतिहास की रक्षा करना, समाज में गरीब बेसहारा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में गरीबों असहायों के हितों के लिए लड़ना व उनकी आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना समाज में सभी समुदाय के गरीब असहाय बेसहारा लोगों की रक्षा व उनकी हर संभव सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। वही नवनियुक्त बीपी सिंह ने कहा कि बिलासपुर संभाग में भी जल्द से जल्द संगठन को नई दिशा दी जाएगी साथ ही किसी गरीब, मजबूर व प्रताड़ित व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा कोशिश रहेगी किसी के साथ अन्याय न हो।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत