
भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना की रफ्तार हर घन्टे बढ़ती ही जा रही है। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों से एक घन्टे में औसतन 100 से अधिक मरीज मिल रहे है। जिन्हें मिलाकर सोमवार को प्रदेश में 3336 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे एकबार फिर सबसे ज्यादा 756 मरीज रायपुर जिले से मिले है। साथ ही दुर्ग में 424, राजनांदगांव में 327, बिलासपुर में 308, रायगढ़ से 213, जांजगीर से 189, कबीरधाम से 164, बीजापुर से 89, सरगुजा से 86, धमतरी से 81, महासमुंद से 79, बालोद से 72, सूरजपुर से 69, दंतेवाड़ा से 55, कोरिया से 53, मुंगेली से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 43, कोंडगांव से 37, बेमेतरा से 35, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 33, कोरबा से 26, नारायपुर से 24, कांकेर से 22, गरियाबंद से 19, जशपुर से 17, बलरामपुर से 8, सुकमा से 4, अन्य राज्य से 6 मरीज मिले हैं। वही प्रदेश में मौतो की संख्या में भी जबदस्त इजाफा हो रहा है। सोमवार को प्रदेश से 18 संक्रमित मरीजो के मौत का मामला सामने आया है। जिसमे रायपुर में 7, बिलासपुर और रायगढ़ से 4 -4 सहित दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा में 1-1 मरीजो की मौत हुई है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 407 हो गई है। जबकि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 67327 हो गई है। जिसमे सोमवार को 1178 स्वस्थ हुए है। जिसके बाद भी छत्तीसगढ़ में 33645 एक्टिव मरीज है, जो जिंदगी की जंग लड़ रहे है।