बिलासपुर

बिलासपुर रेंज में चलाया गया  “नशे से आज़ादी पखवाड़ा ” अभियान…जप्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार नशीले दवाओं के दुरुपयोग,तस्करी एवं दुष्प्रभाव पर जागरूकता एवं मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु दिनांक 12 से 26 जून 2022 तक “नशे से आज़ादी पखवाड़ा ” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी द्वारा रेंज के सभी ज़िलों में मादक पदार्थों व नशे के विरुद्ध कार्यवाहियों के निर्देश दिए गए।

इस दौरान रेंज के सभी ज़िलों में नशे के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 4 सदस्यीय हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी का गठन किया गया है जिनके द्वारा बिलासपुर रेंज के सभी जिलो के नष्टीकरण योग्य कुल 553 प्रकरणों में जप्त 12.767 टन गाँजा, 13 नग पौधा ,

8380 नग टेबलेट , 11220 नग कफ सिरप, 897 नग कैप्सूल व 222 नग इंजेक्शन के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य पारुल माथुर पुलिस उप महानिरीक्षक/

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर तोरन सिंह एवं पंचों की उपस्थिति में सुधा बायो पॉवर प्राइवट लिमिटेड मोहतराई ज़िला बिलासपुर की बॉयलर में विधिवत जलाकर नष्ट किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा