छत्तीसगढ़बिलासपुर

नए फुट ओवर ब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण ,यात्रियों को होगी सहूलियत

अब नए पुल के विस्तार लेने से जाहिर है रेल यात्रियों को सुविधा होगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे की तरह विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 में मौजूद सकरी ओवर ब्रिज का विस्तार किया गया है ।रेलवे द्वारा करीब 2 करोड़ 20 लाख की लागत से तैयार फुटओवर ब्रिज और रैंप का औपचारिक शुभारंभ गुरुवार को बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू ने किया । उन्होंने यहां जारी विकास कार्यों का भी जायजा लिया और कहा कि इन संसाधनों से सभी यात्रियों को सहूलियत होगी ।भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य भी यही है सबका साथ सबका विकास। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण भले ही हो चुका हो लेकिन अब भी यहां कुछ काम इससे संबंधित अधूरे हैं, जिन्हें जल्दी पूरा कर लिए जाने की बात कही जा रही है ।मंडल का यह महत्वपूर्ण जंक्शन होने की वजह से यहां प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही होती है और करीब 30 हज़ार यात्री बिलासपुर स्टेशन से सफर करते हैं। वहीं ट्रेनों के विस्तार से अब प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर भी ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है ।इस वजह से यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर जाना पड़ता है लेकिन पुराना पुल सकरा होने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी ।अब नए पुल के विस्तार लेने से जाहिर है रेल यात्रियों को सुविधा होगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,