जांजगीर चाँपा

कोरोना मरीज ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, कोरोना पॉजिटिव के शव से लिपटकर बिलखते रहे परिजन, मरने से पहले बहन के मोबाईल पर भेजा मैसेज

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले मे एक कोरोना मरीज ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है, घटना जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखसा रेलवे फाटक के पास की है। मरीज का ईलाज जांजगीर के दिव्यांग कोविड केयर सेंटर मे चल रहा था, उसे 15 सितंबर को भर्ती किया गया था। परिजनों के मुताबिक वह भर्ती होने के बाद हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायती फोन करने लगा और खुद को डिस्चार्ज कराने की मांग करने लगा। आज मरने से पहले उसने अपनी बहन के वाट्सअप पर मैसेज भेजा और अपनी जान दे दी।

मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर पड़े कोरोना मरीज के शव के पास घंटो कोविड हॉस्पिटल से कोई नही पहुॅचा जिसकी वजह से कोरोना के प्रोटोकॉल का पूरा उल्लंघन होता रहा, परिजन शव से लिपट कर बिलखते नजर आए वहीं ग्रामीण भी शव के पास जुटे रहे अब ऐसे हालात मे कोरोना संक्रमित शव की वजह से और कितने लोग संक्रमित होगे यह जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल जांजगीर पुलिस से घटना पर मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...