बिलासपुर

कोविड संक्रमित के मौत के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की मनमानी, शव को खुले में छोड़ झाड़ रहे पल्ला…परिजन परेशान होकर लगा रहे गुहार

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कोरोना काल में लगातार इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही है कभी पॉजिटिव बताकर परिजनों से लाखों रुपए लिए जा रहे हैं तो वही इलाज के दौरान संक्रमित की मौत होने के बाद उसे बाहर छोड़ दिया जा रहा है जिससे संक्रमण फैलने के खतरे के साथ ही इंसानियत तार-तार होती नजर आ रही है ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के निजी हॉस्पिटल केयर एंड क्योर में सामने आया है जहां तोरवा निवासी कोविड मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया गया था पर जैसे ही मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया तो उसकी 10 मिनट बाद मौत हो गई, पैसे की लालच में अंधे हो चुके हॉस्पिटल प्रबंधन ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी जहाँ इलाज के लिए एक लाख देने के बाद भी संक्रमित मरीज के शव को हॉस्पिटल के बाहर एक किनारे में लावारिस छोड़ दिया गया, वही इस शर्मसार कर देने वाली घटना से संस्कारधानी के संस्कार को गहरा आघात पहुंचा है आपको बता दें बुधवार की देर रात तोरवा निवासी कोविड पॉजिटिव को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण परिजनों ने उसे गुरुवार की शाम केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में भर्ती कराया भर्ती कराने के पहले मरीज के परिजनों से 100000 रुपए हॉस्पिटल में जमा कराएं गए, जिसके 10 मिनट बाद ही संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया।

कुल मिला कर मरीज के जीवन के महज 10 मिनट की कीमत के बदले प्रबंधन ने एक लाख रुपए वसूल कर लिए और शव को लावारिस हालत में हॉस्पिटल के बाहर छोड़ दिया।  हद तो तब हो गई जब परिजनों के गुजारिश करने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने शव को मरच्यूरी में रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद लाचार परिजन अपनी व्यवस्था से शव को रखने फ्रीजर लेकर पहुँचे। लेकिन उसमें भी रखने प्रबंधन तैयार नही हुआ। लगातार सामने आ रहे हैं इस तरह के मामले ने डॉक्टरी के पेशे को बदनाम करने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ डॉक्टर शायद सिर्फ पैसे कमाने के लिए डॉक्टरी करते हैं जिनके अंदर का इंसान मर चुका है। देवता कहे जाने वाले डॉक्टर अब कुछ लालची लोगों के कारण बदनाम हो रहे हैं पर इन सब बातों से केयर एंड क्योर प्रबंधन को कोई सरोकार नहीं है उन्हें तो बस पैसे से मतलब है फिर किसी की जान बचे या ना बचे पर इनमें इतनी शर्म तो होनी चाहिए थी कि वह मृत शरीर को सम्मान दे देते पर ऐसा हुआ नहीं कहां चले गए वह न्यायधानी के संस्कार क्या पैसा ही सब कुछ होता है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...