मस्तूरी पचपेड़ी

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब की बढ़ी डिमांड, घरों घर बन रही महुआ शराब….पचपेड़ी पुलिस ने अभियान चलाकर 3 लोगो से 32 लीटर शराब की जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में पुलिस ने एक आरोपी को घर से और दो आरोपियों को बाइक से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है,

जिनके पास से लगभग 32 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया है वही दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम जोंधरा निवासी भुवनेश्वर श्रीवास को 41 पाव कच्ची शराब के गाँव से पकड़ा है,

वही पचपेड़ी निवासी रतीन जांगड़े को बाइक सहित 11 लीटर 200 ग्राम शराब और बिक्री रकम 2250 रुपए के साथ पकड़ा गया है, वही पचपेड़ी निवासी हरभजन मधुकर से बाइक सहित 13 लीटर कच्ची शराब के साथ 2600 रुपए बिक्री रकम को बरामद किया गया है। तीनो आरोपियों के खिलाफ़ पचपेड़ी पुलिस ने आबकारी के एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...