पचपेड़ी

सब स्टेशन के भीतर से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पचपेड़ी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर चोर को पकड़ बाइक किया बरामद

उदय सिंह

पचपेड़ी – बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही धरदबोचा है जिसके कब्जे से बाइक को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेश कुमार साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24.01.2024 को रात्रि करीबन 10:00 बजे उसके मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 एपी 4246 एचएफ डिलक्स किमती 40000 रूपये को चिल्हाटी सब स्टेशन के स्टोर रूम के अंदर से कोई चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की सुरेश कुमार पिता बलराम गोपाल जाति देवार उम्र 20 साल निवासी पचपेडी बाजार के पास एक चोरी की बाइक है, सूचना पर पचपेड़ी पुलिस टीम द्वारा संदेही के घर पर दबिश देकर बारीकी से पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को बरामद कर जप्त किया गया है, वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. ओमप्रकाश कुरें, साने शिव कुमार साहू, आर. सुनील बंजारा, उमेद खुटे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...