जांजगीर चाँपा

नवविवाहिता की कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश, दहेज को लेकर ससुराल में आए दिन होता था विवाद,परिजन ने लगाया हत्या का आरोप,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेंहदा गांव में घर के कमरे में नवविवाहिता की लाश पंखे से फांसी पर लटकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची है। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने अभी मर्ग कायम किया है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे जांच करेगी 
इस मामले में मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना और हत्या करने की बात कही है। उनका कहना है कि जब से शादी हुई है, लगातार झगड़ा होते आ रहा है।

गौरतलब है कि मेंहदा गांव के रूपेश साहू की शादी अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदलहा गांव की रोशनी साहू से 20 मई 2020 को हुई थी। बीती रात में खाना खाकर कमरे में पति-पत्नी सो गए, देर रात पति ने उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटके देखा और घटना की जानकारी परिजन को दी। मामले की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस पहुंची है और जांच शुरू की है। इस मामले में प्रशासन की ओर से जांच के लिए गए नायाब तहसीलदार ने कहा कि पिता के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...