बिलासपुर

नौकरी की तलाश में शहर पहुँचे पति पत्नी से मारपीट और लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार… पनाह देकर बनाया शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में बुधवारी बाज़ार के एक होटल में काम की तलाश में पहुँचे बालोद दल्लीराजहरा निवासी निशा खान और उसके पति भुवनेश्वर मानिकपुरी के साथ होटल संचालक ने मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि पीड़िता निशा खान अपने पति भुवनेश्वर मानिकपुरी के साथ बालोद से काम की तलाश में बिलासपुर पहुँची है, जो बीते दिनों काम मांगने बुधवारी के होटल में मोहम्मद रोशन के पास पहुँची थी, जहाँ पहले तो उसने उन्हें होटल की झोपड़ी में रहने दिया, फिर देर रात अपने साथी के साथ आरोपी मोहम्मद रोशन और दिनेश पहुँचे और मारपीट कर पीड़िता के 4 हजार रुपए लूट लिए। घटना से भयभीत पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिस पर तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर लूट की रकम में से 2470 रुपए को बरामद कर लिया है वही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...