मस्तूरी

लड़कियो को मोबाइल फोन से अश्लील मैसेज और फोटो भेजने वाला शातिर हुआ गिरफ्तार, कई युवतियों को कर रहा था परेशान….शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी- लड़कियों को मोबाइल के जरिए अश्लील मैसेज भेजने वाला शातिर आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से बचने के लिए नए नंबर पर व्हाट्सएप एक्टिव कर उस नंबर को बंद कर दिया करता था जिसने 7 युवतियों को अपने मोबाइल से अश्लील मैसेज भेजा था। इतना ही नही वह कॉल कर लड़कियों से अश्लील फोटो भेजने और मिलने के लिए भी कहता था। थाना मस्तूरी क्षेत्र की पीड़ित युवती थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए अश्लील मैसेज किया जाता है। उस नंबर पर कॉल करने पर नंबर बंद आता है साथ ही अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके सहेलियों को भी परेशान किया जाता है। आरोपी युवक के द्वारा प्रार्थिया एवम उसकी सहेलियों से उनकी फोटो की मांग की जाती है साथ ही मिलने के लिए दबाव डाला जाता है। मामले में मस्तूरी पुलिस ने अपराध कायम किया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गयी।

थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह के द्वारा अज्ञात युवक की पतासाजी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी काफी शातिर था तथा जिस नंबर से वह व्हाट्सएप मैसेज किया करता था उस नंबर को बंद करके रखा हुआ था। मामले में साइबर सेल की मदद ली गयी और उपयोग किए गए तथा 50 से अधिक नंबरों को फिल्टर कर आरोपी की पतासाजी की गई। इस पूरे मामले में रितेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जो कि गतौरा थाना मस्तूरी बिलासपुर का रहने वाला है । इसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले दो-तीन महीने से कुछ युवतियों को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज कर परेशान किया करता था तथा वह उनसे मिलने को बोला करता था और उनकी फोटो की मांग किया करता था। मामले में किसी प्रकार से पुलिस कार्यवाही ना हो इससे बचने के लिए वह व्हाट्सएप नम्बर एक्टिवेट करने के बाद उस नंबर को बंद कर दिया करता था। पुलिस टीम के द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तब युवक द्वारा जिस नंबर से व्हाट्सएप एक्टिवेट कर अश्लील मैसेज भेजे गए थे साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल को पुलिस टीम के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है ।इस पूरे मामले में 50 से अधिक नम्बरो की जांच की गई और आरोपी के पास से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,