जांजगीर चाँपा

खुशियां बदली मातम में, पिकनिक मनाने गए आठ युवकों में से दो युवक नदी में बहे, तलाश जारी..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर चांपा- मंगलवार को बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चीचौली गाँव मे पीकनिक मानने गए दो युवक हसदेव नदी में अचानक गायब हो गए। दोस्तो के भरसक कोशिश के बाद भी नदी में डूबे दोनो युवको का कुछ पता नहीं चल सका है। वही घटना के घंटो बाद भी देर रात तक एसडीआरएफ की टीम को युवकों का पता नही चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चाम्पा जिले के पीकनिक स्पाट देवरी चिचोली मे मंगलवार को 8 युवक पीकनिक मनाने हसदैव नदी के किनारे गए थे, दोपहर करीब 3 बजे 2 युवक जो 11 वी क्लास में पढ़ने वाले प्रांजल देवांगन और दिव्यांश कटकवार नदी मे नहाने के लिए गए और नदी की बाहव मे बहने लगे, जिसे देख कर दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया

लेकिन नदी की गहराई मे जाने के कारण काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली और दोनों युवक डूब गए,, युवको ने अपने दोस्तों के नदी मे डुबने की खबर परिजन और बलौदा पुलिस को दी, और पुलिस ने नगर सेना के साथ बिलासपुर सें एस डी आर एफ की टीम को बुलाया है,

जहां पहुंची एसडीआरएफ की टीम को नदी मे डूबे दोनों युवको की तलाश के बाद देर रात तक सफलता नहीं मिल पायी है। इधर मौके पर परिजनों के साथ लोगो की भारी भीड़ मौजूद है जो युवकों की तलाश को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज