मस्तूरी

लॉक डाउन में मस्तूरी ब्लॉक में दी गई आंशिक राहत, सुबह 9 से 1 बजे तक खुलेंगी दुकानें….

उदय सिंह

मस्तूरी – टोटल लॉकडाउन को लेकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में राहत देने की मांग उठने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों के मांग को लेकर मस्तूरी ब्लॉक में शुक्रवार से जिला प्रशासन ने आंशिक राहत दी है।गौरतलब है कि जिले में मंगलवार से सम्पूर्ण लॉक डाउन के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा दिया गया था। इस बीच पूर्व में सीपत के व्यापारी वर्गों ने कुछ समय के लिए ही दुकान खोलने की अनुमति मांगी थी।

उनका मानना था कि सीपत में कोरोना के कम ही मामले है। वही लॉक डाउन के वजह से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इसी मांग को लेकर गुरुवार को मस्तूरी के व्यापारियों ने भी सुबह 9 से 1 बजे तक बाजार और दुकान खोलने की अनुमति को लेकर मस्तूरी थाना पहुँच थाना प्रभारी फैजुल शाह से मिलकर ज्ञापन देते हुए आग्रह किया था।

जहाँ उन्होंने अपनी व्यवसायिक स्थिति का हवाला देते हुए तय समय तक मस्तूरी में दुकानों के संचालन की अनुमति मांगी है। इस पर मस्तूरी एसडीएम मोनिका वर्मा ने उनके मांग पर प्रशासनिक सहमित दे दी है।

जिसके तहत शुक्रवार से मस्तूरी की सभी दुकानों को 9 से 1 बजे तक संचालित करने की अनुमति मिल गई है। इस निर्देश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,