मस्तूरी

आईपीएल मैच के शुरू होते ही सट्टेबाजी का बाज़ार हुआ गर्म, लॉक डाउन में घर बैठे लगा रहे दांव…. पुलिस भी हुई चौकन्नी

उदय सिंह

मस्तूरी – जैसे ही आईपीएल के मैच शुरू हुए हैं क्षेत्र में सट्टे का कारोबार तेजी से फैल गया है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय आईपीएल क्रिकेट पर जमकर सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस भी गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे सट्टा पट्टी पर मस्तूरी पुलिस ने दो अलग अलग जगह पर छापेमारी कार्यवाही की है। दरसअल गुरुवार को मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पेंड्री तथा ग्राम कोसमडीह में सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसपर थाना प्रभारी फैज़ुल शाह के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर रेड करने कहा गया था।

इस दौरान ग्राम पेंड्री से 25 वर्षीय गोलू को हाथ से लिखी हुई सट्टा पट्टी तथा नगद रकम ₹1060 के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह ग्राम कोसमडीह से 40 वर्षीय विनोद महेश्वरी को भी सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से सट्टा पट्टी तथा नगद ₹430 जप्त की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी विनोद माहेश्वरी ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की थी। उसने पुलिस टीम को देख कर अपनी पत्नी को सामने कर खुद बेड के नीचे छुपा बैठा था।

थोड़ी सख्ती के बाद वह आखिरकार घर से बाहर निकला। दोनों ही आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह सहायक उप निरीक्षक प्रदीप यादव प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत आरक्षक प्रेमशंकर बंजारे कमलेश शर्मा मिथिलेश सोनी तथा पार्क खान की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,