बिलासपुर

दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से 3 बाइक की चोरी, लॉक डाउन में राहत मिलते ही चोरों के बढ़े हौसले…दिन दहाड़े उड़ा रहे मोटरसाइकिल

रमेश राजपूत

बिलासपुर- शहर के तोरवा और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से अज्ञात बाइक चोरों ने 3 बाइक की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। लॉक डाउन में मिली राहत के बाद चोरों के हौसले भी बढ़ गए है जो दिन दहाड़े बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहाँ फ़िलहाल ओम जोन शुभम विहार मंगला में किराए के मकान में रहने वाले संजीव तिवारी की बुलेट क्रमांक सीजी 04 एलएच 6176 जो उनके रिश्तेदार की थी को घर के बाहर खड़ा किये थे, जिसे 10 अगस्त को दिन दहाड़े किसी ने सूनेपन का फायदा उठा कर पार कर दिया,

जिसकी शिकायत प्रार्थी ने दर्ज कराई है, वही दूसरा मामला चंदेला विहार का है, जहाँ इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले महामाया विहार वेयरहाउस रोड निवासी कमोद डहरिया काम से 8 अगस्त को पहुँचा था और सड़क पर अपनी बाइक क्रमांक स्प्लेंडर प्रो सीजी 10 यू 7129 खड़ा किया था, जिसे में अज्ञात चोर उड़ा ले गए। वही तीसरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है जहाँ आरपीएफ कालोनी बापू नगर निवासी विपिन कृष्ण नायर ने 9 अगस्त की शाम 4 बजे अपनी बाइक स्प्लेंडर प्रो क्रमांक सीजी 10 एन 3723 को घर के बाहर खड़ा किया था गायब हो गई है।

8, 9 और 10 अगस्त, तीन दिनों में 3 बाइक दिन दहाड़े चोरी होने की घटनाएं सामने आई है, जिससे ऐसा लग रहा है, जैसे इन अज्ञात चोरों को भी लॉक डाउन की छूट के साथ चोरी करने की छूट मिल गई है। फ़िलहाल बाइक चोरी के इन मामलो में अपराध दर्ज कर पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,