बिलासपुर

उपचार के बाद 7 दिनों का होम आईसुलेशन अनिवार्य, 10 दिनों बाद लक्षण न होने पर माना जायेगा डिस्चार्ज…. स्वयं के स्वास्थ्य की करनी होगी निगरानी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उनके डिस्चार्ज के लिए नई नीति लागू कर दी है। लक्षण और लक्षण विहीन, हल्के लक्षण, मध्यम व गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के डिस्चार्ज के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। इसके आधार पर डिस्चार्ज होने बाद भी मरीजों को सात दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। संचालक स्वास्थ्य सेवा छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है। कि एसिंप्टोमेटिक वाले संक्रमित मरीजो को सैम्पल लिए गए तिथि से 10 दिन बाद डिस्चार्ज माना जाएगा। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार उपरांत यह सलाह दी जाएगी कि वह स्वयं के निगरानी में 7 दिनों के लिए आइसोलेट रहे।

इसी तरह सिंप्टोमेटिक वाले संक्रमित मरीजों को लक्षण शुरू होने के 10 दिन बाद और 3 दिनों तक बुखार नही आने की स्थिति में उन्हें स्वस्थ माना जाएगा। उन्हें भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिस्चार्ज के बाद 7 दिनों के होंम आइसोलेट रहने की अनिवार्यता रखी गई है। इस बीच कोविड मरीजो के इलाज की प्रक्रिया और प्रोटोकॉल में किसी भी तरह के बदलाव नही किए गए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवा छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी समस्त जिलों के सीएमएचओ को जारी निर्देश पर यह भी स्पष्ट किया गया है कि 7 दिनों के होंम आइसोलेशन की अवधि पूरा करने के बाद बिना किसी समस्या होने की दशा पर मरीजो को किसी भी तरह की फॉलोअप जांच की भी जरूरत नहीं होगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,