बिलासपुर

रेलवे स्टेशन के पास बुधवारी बाज़ार में फिर आगजनी की घटना, दुकान जलकर राख…. व्यापारी को 40 लाख से अधिक का नुकसान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवारी बाजार में आगजनी की घटना थमने का नाम नही ले रही है। बीते दिनों ही यहाँ आग की लपटों ने सब्जी विक्रेताओं की दुकानों को खाक किया था वही एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। आपको बता दें बुधवारी बाजार के गेट नंबर 2 के पास अधिकतर मनिहारी दुकाने सजती है इसी तरह पीछे मटन, मछली दुकान के साथ ही यहाँ शिव खाद भंडार स्थित है, जहाँ शनिवार की सुबह करीब 3 से 4 बजे यहां आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।

दुकान संचालक सत्य प्रकाश मौर्य दुकान बंद कर घर चले गए थे। उन्हें क्या पता था की सुबह ऐसी घटना हो जाएगी जिसमें सब कुछ जल कर खाक हो जाएगा, मिली जानकारी के अनुसार सुबह उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे आनन-फानन में दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थी। वही आग लगने की जानकारी लगते ही तोरवा पुलिस ने फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी, जिसके बाद तत्काल दमकल को मौके के लिए रवाना किया गया। जहाँ बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान जलकर खाक में तब्दील हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इस धटना के बाद शिव खाद भंडार के संचालक सत्य प्रकाश मौर्य को करीब 40 से 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बहरहाल इस पूरी घटना में रेलवे अधिकारियों की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। अगर उनके द्वारा यहां फायर सेफ्टी का पुख्ता इंतेजाम किया जाता तो क्षेत्र में बार बार हो रही आगजनी की घटना पर नियंत्रण करने में राहत मिलती, क्योकि सकरी गलियों में दमकल का पहुंच पाना बड़ा मशक्कत भरा होता है। जिससे समय रहते आग पर काबू नही पाया जा सकता है। यही कारण है कि क्षेत्र में आग लगने पर उसे जल्द शांत कर पाने में दमकल विभाग नाकाम रहता है। जिसे देखते हुए रेलवे के अधिकारियों को सबक लेने की ज़रूरत महसूस की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...