बिलासपुर

नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….10 दिनों से कर रहे थे यौन शोषण

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – विगत दो हफ़्तों से नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में सरकण्डा पुलिस ने सफलता पाई है। दरसअल सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थिया ने थाना पहुँचकर अपने 9 साल के पुत्र के साथ तीन युवकों के द्वारा दैहिक शोषण करने की शिकायत की थी। प्रार्थिया के अनुसार उनका पुत्र विगत 10 दिनों से घर मे किसी को बिना बताए रोज घूमने चला जाता था और शाम को 06-07 बजे वापस आता था। यह सिलसिला 23 सितंबर को भी जारी रहा,जब बालक शाम 6 बजे घर पहुचा तो उसकी माँ ने घर से जाने और लेट से लौटने की वजह पूछी। जिसपर पहले तो नाबालिग गोलमोल जवाब देने लगा। जब प्रार्थिया ने डांट फटकार लगाई तब नाबालिग ने अपनी माँ को बताया कि गांव के मुकेश रात्रे ,रोहित बंजारे एवं नाबालिग बालकों के द्वारा मछली मारने तथा बादाम खिलाने के बहाने मोपका कॉलोनी तथा मरघट वाले बाउंड्री के पीछे ले जाते हैं और सभी मिलकर जबरदस्ती नाबालिक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हैं। जिसका विरोध करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इधर मामले की शिकायत होते ही सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चिल्हाटी निवासी 26 वर्षीय मुकेश रात्रे और 19 वर्षीय रोहित कुमार सहित दो नाबालिग लड़को से पूछताछ की तो उन्होंने उक्त घटना कर जुर्म करना स्वीकार है। जिसपर सरकंडा पुलिस ने धारा 377, 506 ,34 भारतीय दंड विधान एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...