बिलासपुर

कोरोना मौत अपडेट- जिले में गुरुवार को भी 9 मरीजों ने कोरोना से हारी जंग….उपचार के दौरान तोड़ा दम, लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले में गुरुवार को भी 9 मरीजों ने संक्रमित पाए जाने के बाद जारी उपचार प्रक्रिया के दौरान दम तोड़ा है, जिनमें 6 मरीज बिलासपुर जिले के है, वही 2 मरीज गौरेला पेंड्रा मरवाही और 1 मरीज जांजगीर चाम्पा जिले से है। आज दम तोड़ने वाले मरीजों में ओमनगर जरहाभाठा निवासी 51 वर्षीय पुरुष जिनका उपचार राम केयर हॉस्पिटल में चल रहा था। सूर्य विहार कालोनी सीपत रोड निवासी 85 वर्षीय पुरूष जिनका उपचार अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था, 58 वर्षीय महिला जो चांटीडीह सरकंडा निवासी थी उसने सिम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वही 27 खोली निवासी 69 वर्षीय पुरुष और सरकंडा निवासी 95 वर्षीय पुरुष जिनका उपचार महादेव हॉस्पिटल में चल रहा था, वही सकरी निवासी 35 वर्षीय पुरुष जिनका उपचार सिम्स में चल रहा था इन सभी ने आज दम तोड़ दिया। इनके अलावा मरवाही निवासी 59 वर्षीय ने सिम्स, बनवास मरवाही निवासी 48 वर्षीय, जांजगीर चाम्पा देवांगन मोहल्ला निवासी 69 वर्षीय पुरुष ने आरबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके बाद अब जिले में कोरोना की चपेट से होने वाली मौत के आंकड़े 169 तक पहुँच चुके है।

error: Content is protected !!
Letest
अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत...