बिलासपुर

“10 बिलियन ऑनलाइन चीनी” ऐप में दोगुना मुनाफे का लालच…. सेमिनार आयोजित कर दिया जा रहा था झांसा, पुलिस ने दबिश देकर 2 आरोपियों पर की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भोली भाली आम जनता को रकम दुगना करने का लालच से दिखाकर फिर किसी बड़े फ्राड को अंजाम देने की तैयार में सेमिनार का आयोजन करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो शहर के एक बड़े होटल में इसका आयोजन कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की एक 10 बिलियन ऑनलाइन चाइनीज ऐप में रकम डालने से 2 गुना लाभ मिल रहा है इसका प्रचार प्रसार पुराना बस स्टैंड रोड स्थित होटल एमराल्ड पर संतोष सोनवानी व दिलीप वर्मा के द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं शहरवासियों को बुलाकर बरगला कर 10 बिलियन ऐप के माध्यम से पैसा लगाने तथा 200 दिन में दोगुना हो जाएगा का लालच देकर झांसे में लेकर बिना वैध दस्तावेज व बिना अनुमति के सेमिनार चला रहे थे। सूचना पर मौके में जाकर चेक किया गया।

जो आसपास के ग्रामवासी व शहर के लगभग 40–50 लोगों को बैठा कर 10 बिलियन डॉलर नामक चाईनिज ऐप में रकम को जमा करोगे तो 2 गुना लाभ मिलेगा बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (IPS) , सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU  की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया उक्त दोनों व्यक्तियों संतोष सोनवानी एवम् दिलीप वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...