रायगढ़

जिले में सटोरियों पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी… अलग अलग जगह से 12 आरोपी आये गिरफ्त में, कब्जे से 13 लाख से अधिक नगद और सामान जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – एसपी के निर्देश पर रायगढ़ पुलिस और साइबर सेल की सयुक्त टीम ने जिले में शनिवार को सट्टा पट्टी लिखने वाले सटोरियों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। पुलिस ने एक साथ जिले के अलग अलग जगहों में छापेमारी कार्रवाई कर कुल 12 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया है जिनके कब्जे से 1346000 नगद, एक लैपटॉप, एक टैबलेट सहित 15 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर से कोतवाली चक्रधर नगर और जूट मिल पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक साथ हुई इस सट्टा रेड कार्रवाई में 12 व्यक्तियों को पुलिस ने रंगे हाथ कागज, मोबाइल, लेपटाप, टैबलेट पर सट्टा-पट्टी नोट करते पकड़ा है। जिनके कब्जे से नगद रकम 13,46,780 रुपए, 15 नग मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पेन, कैलकुलेटर तथा सट्टा पट्टी पर्ची जप्त किया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

सट्टा रेड में पकड़े गये आरोपी-

(1) हेमलाल उर्फ़ पप्पू बरेठ पिता कंगालुराम बरेठ उम्र 31 वर्ष सा. जुटमील कबीर चौक थाना- जुटमील (थाना जूटमिल में कार्रवाई)
(2) अनिल देवांगन पिता तेजराम देवांगन उम्र 38 वर्ष सा. हॉउसिंग बोर्ड कालोनी थाना चक्रधरनगर (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई)
(3) बजरंग साहू उर्फ़ बंटी साहू पिता स्व. सिताराम साहू उम्र 37 वर्ष सा शहीद चौक नया गंज इतवारी बाजार सिटी कोतवाली (थाना कोतवाली में कार्रवाई)
(4) सोनु निषाद पिता भागवत निषाद उम्र 20 वर्ष सा. कबीर चौक थाना जुटमील (थाना जूटमिल में कार्रवाई)
(5) आशीक खान पिता कलीम खान उम्र 23 वर्ष सा. मधुबन पारा थाना सिटी कोतवाली (थाना जूटमिल में कार्रवाई)
(6) छवि धीवर पिता भागीरथी धीवर उम्र 32 वर्ष सा. रेल्वे बंगला पारा सिटी कोतवाली (थाना जूटमिल में कार्रवाई)
(7) सचिन यादव पिता देवलाल यादव उम्र 29 वष सा. सहीद चैक पुरान गोंडपारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ(थाना कोतवाली में कार्रवाई)
(8) मो.वसीम खान पिता बरकत मोहम्मद उम्र 37 वर्ष सा. बीडपारा पंजाब नेशनल बैंक के पास हा.मु. तुरीपारा मधुबनपारा थाना सिटी कोतवाली (थाना कोतवाली में कार्रवाई)
(9) सुनील यादव पिता गोपाल यादव उम्र 31 वर्ष सा. पंडरीपानी लक्ष्मीमंदीर के पास थाना चक्रधरनगर (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई)
(10) योगेश बघेल पिता सुरती लाल उम्र 29 वर्ष सा. बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई)
(11) संतोष यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 32 वर्ष सा. सारंगढ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई)
(12) प्रकाश देवांगन पिता स्व.नानदाउ देवांगन उम्र 25 वर्ष सा. हॉउसिंग बोर्ड कालोनी थाना चक्रधरनगर (थाना चक्रधरनगर में कार्रवाई)

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...