बिलासपुर

प्री प्लान मर्डर केस:- 7 माह से लापता व्यक्ति की परिजन कर रहे थे तलाश….फिर परिजनों ने संदेह के आधार पर हत्या की जताई आशंका….पुलिस कर सकती है जल्द ही खुलासा

जुगनू तंबोली

बिलासपुर– पुलिस ने एक अनसुलझे मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें एक थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के लापता होने ही रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी तो वही दूसरे थाना क्षेत्र में उसकी हत्या कर शव को बाड़ी में दफन कर दिया गया था, इस सनसनीखेज़ वारदात का खुलासा पुलिस जल्द ही कर सकती है। फ़िलहाल मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर से क्षतु वर्मा 7 माह पहले लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुत्र लालू वर्मा ने थाने में दर्ज कराई थी,

जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी वही परिजन भी उनकी तलाश में थी, जिन्हें पता चला कि क्षतु वर्मा जिस दिन लापता हुआ था, उस दिन उसका विवाद रतनपुर थाना क्षेत्र के धौरामुड़ा निवासी अईतराम गोंड़ से हुआ था, जिसके बाद से क्षतु वर्मा गायब है, अपने पिता की तलाश में जुटे पुत्र को पिता की सायकल एक ग्रामीण के पास मिली जिससे पूछताछ करने पर उसने नाले के पास सायकल मिलने की बात बताई जहाँ जाकर देखने पर एक बोरा और लाठी मिली जिसमे खून लगा था,

इसकी सूचना पुलिस को दी गई, वही इस मामले में और भी साक्ष्य अईतराम गोंड़ के खिलाफ सामने आए जिसके बाद रतनपुर और सीपत पुलिस ने मिलकर संदेही को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि क्षतु वर्मा के पास उसका घर गिरवी रखा था,

जिसके पैसे वह मांग रहा था, जिस बात पर ही विवाद हुआ और उसकी हत्या कर शव को जला कर बाड़ी में दफन कर दिया है। पुलिस ने मामले में उच्च अधिकारियों को सूचना देकर अब विधिवत शव को कब्र से निकालने की तैयारी में है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...