छत्तीसगढ़बिलासपुर

सदभावना इलेवन बना विजेता श्रीकांत प्रजापति मैन ऑफ द सीरिज, अक्षत पांडेय मैन ऑफ द मैच

सदभावना के गेंदबाज अक्षत ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और अश्वनी ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए

सत्याग्रह

बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सदभावना इलेवन और टीम ब्रेकिंग के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। इसमें सदभावना इलेवन ने टीम ब्रेकिंग को 20 रन से हराकर ट्रोफी पर कब्जा किया। विजेता टीम के खिलाड़ी अक्षत पांडेय को 15 गेंदों में 45. रन बनाने और 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच, जज्बा इलेवन के श्रीकांत प्रजापति को टूर्नामेंट में 38 गेंदों में 120 रन बनाने पर मैन ऑफ द सीरिज, सदभावना के संजू ठाकुर को बेस्ट बैट्समैन और अजय यादव को बेस्ट फिल्डर चुना गया। छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, हरिभूमि के संपदाक प्रवीण शुक्ला, लोकस्वर के संपादक मनोज शर्मा, दैनिक भास्कर रायगढ के संपादक विश्वेश ठाकरे, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अवध त्रिपाठी, राजेश केशरवानी, निक्की भंडारी और ड्रीम होंडा के डायरेक्टर जयंत शिल्लेदार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रोफी देकर सम्मानित किया।

खेल परिसर मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। प्रारंभ में डिप्टी कलेक्टर आशुतोष चक्रवर्ती ने दोनो टीमों के खिलाडियों से मुलाकात किया तथा उनकी उपस्थिति में अंपायर रेहान खान और सोनी गोरख ने टाॅस करवाया। टॉस जीतकर टीम ब्रेकिंग ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया गया। सदभावना इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 117 रन बनाए। टीम की शुरूवात अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज मदन सिंह पहले ही गेंद में बोल्ड हो गये। इसके बाद अक्षत और संजू ठाकुर ने पारी संभाया। अक्षत पांडेय ने 15 गेंदों में 2 छक्का और सात चैका मारकर 45 और संजू ठाकुर ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए। टीम ब्रकिंग के गेंदबाज अजहर ने 3 ओवर 19 रन देकर 1 विकेट और उमेश मौर्य ने 3 ओवर मे 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में टीम ब्रेकिंग के बल्लेबाज सदभावना इलेवन की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाए और टीम 97 रन पर सिमट गई। टीम के ओपनर बल्लेबाज दिनेश कौशिक पहली ही गेंद में कैच आउट हो गये। विनीत चैहान ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए। सदभावना के गेंदबाज अक्षत ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और अश्वनी ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR