जांजगीर चाँपा

काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा…50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली भारतीय नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से केमिकल पाउडर, नोट जैसे दिखने वाले काले कागज और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक नवागढ़ निवासी साहिल कुमार के पिता के मोबाइल पर करीब 10 दिन पहले तेरस राम महिपाल का फोन आया था। उसने खुद को केमिकल एक्सपर्ट बताते हुए दावा किया कि उसके पास विशेष केमिकल है, जिससे काले कागज को असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है। आरोपी ने 50 हजार रुपये के बदले ढाई लाख रुपये मूल्य का काला कागज और केमिकल देने का लालच दिया। झांसे में आया प्रार्थी 6 अगस्त को गोविदा पुल के पास पहुंचा, जहां तेरस राम के साथ शिव प्रसाद मनहर और रामरतन साहू भी मौजूद थे। तीनों ने काले कागज के बदले 50 हजार रुपये मांगे। संदेह होने पर प्रार्थी ने पूछताछ की तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे 50 हजार रुपये की ठगी होने से बच गई। शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 318(2), 61(2) BNS में मामला दर्ज किया। साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तेरस राम महिपाल 34 वर्ष, रामरतन साहू 35 वर्ष और शिव प्रसाद मनहर 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड शिव प्रसाद मनहर पूर्व में जैजैपुर में 24 लाख और रायपुर के गंज थाने में 85 लाख रुपये के नकली नोट के मामले में चालान हो चुका है। कार्रवाई एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...