मरवाही

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा, आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

रमेश राजपूत

गौरेला – छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने शुक्रवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियो से कहा कि वे टीमभावना से कार्य करते हुए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाऐं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विशेष रूप से सतर्कता बरतने तथा सभी अधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरवाही विधानसभा क्षेत्र  के सभी मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता  सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक एवं शासकीय स्थलों पर संपत्ति विरुपण की स्थिति में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मदिरा के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए मादक पदार्थों, नगदी और अन्य कीमती समानों के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखने हेतु लगातार जांच के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केद्रों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को दिए। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि विधानसभा उपनिर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये जा रहें है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विधानसभा उपनिर्वाचन की तैयारियों के बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को जानकारी दी। बैठक में रीना कंगाले ने मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को बेहतर समन्वय से कार्य करने की बात कही।उन्होंने मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं, मतदान सामग्री वितरण, सामग्री जमा करने की गई व्यवस्था, कोविड से बचाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए दिशानिर्देशानुसार मतदान केन्द्रों मे मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था, स्वीप अंतर्गत मतदाता जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सर्वश्री यू एस अग्रवाल,  , श्रीकांत वर्मा, पुलक भट्टाचार्य , गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले केअपर कलेक्टर अजीत बसन्त, सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र ठाकुर, एडिशनल एसपी संजय महादेवा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डिगेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट,