मरवाही

मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 की अधिसूचना जारी, 16 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे नाम निर्देशन

रमेश राजपूत

मरवाही –  विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए उपनिर्वाचन की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रियाप्रारंभ हो गई है। 16 अक्टूबर 2020 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 17 अक्टूबर को नाम निर्देशनपत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 19 अक्टूबर तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2020 के तहत मरवाही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप शुक्रवार को मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 24 मरवाही के विधानसभा उपचुनाव की अभ्यर्थिता हेतु आगामी 16 अक्टूबर 2020 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। 17 अक्टूबर  को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा 19 अक्टूबर तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी।

3 नवंबर को होगा मतदान

विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के तहत 3 नवंबर 2020 को मतदान होगा तथा मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 हेतु नाम निर्देशन की प्रकिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को या अजीत वसंत, अपर कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) 16 अक्टूबर 2020 से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11 बजे पूर्वान्ह और 3 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय कलेक्टर कक्ष, कलेक्टोरेट, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में परिदत्त किए जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र के प्रारूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...