बिलासपुर

शहर में जारी लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान युवक के पास से अवैध हथियार बरामद, 6 देसी कट्टा तथा 3 जिंदा कारतूस सहित 6 युवक गिरफ्तार…..

रमेश राजपूत

बिलासपुर- लॉकडाउन में बिलासपुर पुलिस द्वारा किए जा रहे सरप्राइज चेकिंग के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, वहीं युवक की जानकारी तथा एक अन्य मामले में बिलासपुर पुलिस ने 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6 देशी कट्टा तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शहर में लगातार हो रहे चोरी, हत्या एवं लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने बिलासपुर पुलिस द्वारा जगह-जगह सरप्राइज चेकिंग की जा रही है, साथ ही जिले में जारी लॉकडाउन के दौरान भी चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग तथा बिना मास्क पर कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच शनिचरी रपटा में जारी चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में पाया गया,

तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो पूछताछ में युवक ने अपना परिचय शैलेष कोहली पिता प्रभु दयाल (18 वर्ष) निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश, के रूप में की, आरोपी ने अपने दो अन्य साथी रोहित कुमार पिता कमलेश कुमार (19 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश तथा सुनील कमल पिता तेजसिंह कमल (18 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश के पास भी देसी कट्टा व कारतूस होने की जानकारी दी, इसके अलावा दो अन्य युवक सुजीत कुमार पिता श्याम नारायण शुक्ला उम्र (34 वर्ष) निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश तथा लवकुश तिवारी पिता राजेश तिवारी निवासी तिफरा, बिलासपुर को 2 माह पहले देसी कट्टा तथा कारतूस देने की जानकारी दी।

आरोपी के कथन पर पुलिस ने सभी अन्य आरोपियों के पास से 4 देसी कट्टा व 3 कारतूस जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में भी पुलिस ने कतियापारा निवासी शनी चौधरी पिता आकाश चौधरी के पास से 1 देशी कट्टा बरामद किया है। जाहिर है कि शहर में मौजूद ऐसे आरोपी कहीं ना कहीं एक बार फिर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब