बिलासपुर

पुलिस विभाग में फर्जी नियुक्ति गिरोह का पर्दाफाश, भाजपा पार्षद, निगम कर्मी और एक आरक्षक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस विभाग में फर्जी नियुक्ति गिरोह का खुलासा बिलासपुर पुलिस ने किया है, मामले में मिली जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक पीयूष प्रजापति फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर एसपी ऑफिस ज्वाइनिंग के लिए पहुँचा, जहाँ जांच में स्थापना शाखा प्रभारी ने इस फर्जी लेटर को पकड़ लिया और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पीयूष को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की तब उसने तोरवा क्षेत्र से एक निगमकर्मी भोजराज नायडू , पार्षद रेणुका नागपुरे , पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक पंकज शुक्ला के इस गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

8 लाख रुपए बरामद

पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से 8 लाख रुपए नगद, मोबाइल और लैपटॉप को जब्त किया है, वही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...