बिलासपुर

जीआरपी एंटी क्राइम टीम को मिली फिर सफलता, 2 नग देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ नाबालिग गिरफ्तार…. ट्रेन से अवैध हथियार तस्करी का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के माध्यम अवैध रूप से गाँजा, शराब तस्करी के बाद अब अवैध हथियार तस्करी का मामला सामने आया है, जिसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया है। जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने आरोपी नाबालिग से उसके पिट्ठू बैग की तलाशी में 2 नग देशी कट्टा और 6 नग जिंदा कारतूस को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम टीम को सूचना मिली कि बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2-3 में एक युवक खड़ा है जिसकी गतिविधियां संदिग्ध है। मौके पर पहुँचकर युवक की तलाशी ली गई जिसके बैग से कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। नाबालिग जबलपुर का निवासी है, जिससे और पूछताछ की जा रही है, फिलहाल अवैध हथियार परिवहन करने के मामले में उसे हिरासत में लेकर जीआरपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौप दिया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से थाना प्रभारी डी.एन श्रीवास्तव आर.लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति , संतोष राठौर ,राजा दुबे का योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...