मस्तूरी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित, शिक्षा दूत के रूप में कर रहे है कार्य…प्रोत्साहित करने चलाई जा रही है योजना

उदय सिंह

मस्तूरी- मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत विकासखंड के 3 शिक्षकों को शिक्षा दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया है। सितम्बर 2016 से इस योजना को चलाया जा रहा है जो कि शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना है शिक्षकों की कार्य शैली के आधार पर शिक्षकों को चयनित किया जाता है उन शिक्षकों को पुरुस्कार के रूप में 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की जाती है

शासकीय प्राथमिक शाला किरारी में शिक्षिका के पद पर पदस्थ ज्योति पांडेय, जिनकी सोच ने शिक्षा को एक नई दिशा प्रदान की है शासकीय जर्जर भवन को तोड़ कर ज्योति पांडेय ने अपने स्वयं के पैसे से नये भवन का निर्माण किया साथ ही बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास सहित किचन गार्डन भी बनाया जिसके लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया, वही सुखी राम गुलस्त, बागवानी और किचन गार्डन को इस तरह से बनाया की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

स्कूल में चल रहे मध्यान भोजन में इसी गार्डन से फ्रेस और ताजी सब्जियां बनती है और बच्चों को कबाड़ के जुगाड़ से अनेक उपयोगी चीजे बनाना शिखाते है। इसी तरह शंकर लाल कैवर्त प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढा रहे है, शिक्षा का यह माध्यम बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है साथ ही डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,