तखतपुर

दुष्कर्म के दो अलग अलग मामलों में आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, दोनों ही मामलों में आरोपी थे फरार…शिकायत के आधार पर पुलिस कर रही थी सरगर्मी से तलाश

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – थाना प्रभारी पारस पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलसरी निवासी बालक खुटे द्वारा सन 2009 से सन 2019 तक लगातार प्रार्थिया के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार किया जा रहा था, जब प्रार्थीया शादी की बात करती तो आरोपी ने प्रार्थिया के माता-पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर वर्ष 2019 में अपराध 376, 294, 506 कायम कर विवेचना में लिया गया था, जिसमें आरोपी रिपोर्ट दिनांक से ही फरार था जिसे थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में टीम बना कर तखतपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। वहीं एक अन्य मामले में अनिल ध्रुव पिता सुखीराम ध्रुव उम्र 19 साल निवासी देवरीखुर्द पूर्व से ही प्रार्थीया को छेड़छाड़ करता था तथा कई बार प्रार्थिया इसका विरोध भी कर चुकी थी,

लेकिन लगातार आरोपी छेड़छाड़ करता रहा प्रार्थिया ने लोक लाज के कारण यह बात अपने परिवार में नहीं बताई थी किंतु 2 माह पूर्व जब प्रार्थीया काम करने जा रही थी तो आरोपी प्रार्थिया के अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, यह बात भी प्रार्थिया ने डर के कारण किसी को नहीं बताई फिर दिनांक 17.10.2020 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने धारा 376, 354 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया, विवेचना के दौरान थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व मे चंद घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले...