मस्तूरी

नाबालिग से छेड़खानी करने वाला युवक और उसके पिता गिरफ्तार… महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस का एक्शन

उदय सिंह

मस्तूरी – पीड़िता मस्तूरी थाने में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ दिनेश केवट के द्वारा छेड़खानी की गई है नाबालिग युवती घटना दिनांक को रात 8:00 बजे अपने मौसी के घर जा रही थी इस दौरान सुने पन का फायदा उठाकर आरोपी युवक द्वारा नाबालिग युवती का हाथ पकड़कर खींचा गया तथा छेड़खानी किया गया विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया इसी दौरान शराब पीकर उसका पिता भी वहां पर पहुंचा और वह भी नाबालिग बालिका के साथ गाली गलौज करने लगा।

मामले की सूचना पर मस्तूरी थाने में धारा 323, 354, 34 भारतीय दंड संहिता तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 12 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया, आरोपी दिनेश केवट पिता दूज राम केवट उम्र 19 वर्ष और दूज राम केवट पिता विदेशी केवट उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी ग्राम वेद परसदा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक हेमसागर पटेल प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, आरक्षक सन्तोष पाटले व सीताराम फैरवी की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,