बिलासपुर

आपसी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला, शिकायत के बाद आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आपसी रंजिश को लेकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ने में सरकंडा पुलिस ने सफलता हासिल की है। दरअसल 23 अक्टूबर को

मुरुमखदान अशोक नगर निवासी शाहरुख खान ने थाने में आकर अपने साथ हुए हत्या के प्रयास की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले सैफ अली खान ने उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया है। प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को वह करीब 7 बजे अपने मोटरसाइकिल में सब्जी लेकर घर जा रहा था। इसी बीच आरोपी अशोक नगर के पास शैफ अली आया और ” मेरी बीबी को गलत नजर से देखते हो कह कर मां बहन की गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे हुए धारदार चाकू से जान से मारने की नियत से पेट में दो बार वार कर चोट पंहुचाया। इधर मामले कि शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी को घटना के चंद घन्टो के भीतर ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वही घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम...