रतनपुर

रतनपुर महामाया में लगभग साढ़े 04 किलो स्वर्ण आभूषणो से मां का किया राजश्री श्रृंगार।

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर-शारदीय(क्वांर)नवरात्र की नवमी पर रविवार को रतनपुर माँ महामाया मंदिर में माँ महामाया का राजसी श्रृंगार किया गया।प्रातःआरती और राजश्री नैवेद्य चढ़ाने के बाद ट्रस्ट द्वारा कन्या और ब्राम्हण भोज का आयोजन किया गया।नवरात्रि की नवमीं तिथि पर रविवार को सुबह 07 बजके 30 मिनट में राजश्री श्रृंगार के बाद मंदिर का पट खोला गया। कोरोना महामारी के चलते नवरात्र के दौरान मंदिर का पट दर्शनथियो के लिए बंद कर दिए गए है। जिसके कारण माँ महामाया के राजश्री श्रृंगार के दर्शन भक्त नही कर सकेगे।। वही मंदिर ट्रस्ट के द्वारा माँ के दर्शन के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था की गई है।

जिससे लोग माँ के दर्शन कर रहे है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि माता को रानीहार, कंठ हार, मोहर हार,ढार,चंद्रहार,पटिया समेत 9 प्रकार के हार,करधन,नथ धारण कराया गया। राजश्री श्रृंगार के बाद मां महामाया की महाआरती हुआ । पूजा अर्चना के बाद मां को राजश्री नैवेद्य समर्पित किया गया । आज दोपहर मंदिर परिसर में कन्या भोज होगा । वही ब्राम्हण भोज का आयोजन में मंदिर के पुरोहितों समेत ब्राम्हणों को भोज कराया जाएगा । कन्या और ब्राम्हण भोज के बाद ज्योति कलश रक्षकों को भोज कराकर उन्हें वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की जाएगी।

कन्या, ब्राम्हण भोज के बाद दोपहर पूजन सामग्री के साथ पुजारी सभी ज्योति कलश कक्ष में प्रज्जवलित मनोकामना ज्योति कलश की पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ ज्योति विसर्जित की जाएगी।।।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, जिस तरफ बैठे थे विधायक, उसी ओर का कांच चकनाचूर..पु... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार बिलासपुर: सिम्स के सामने बाइक की ठोकर से भड़का विवाद...युवकों में जमकर मारपीट, 2 घायल बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच...