छत्तीसगढ़रतनपुर

बासंती नवरात्रि की तैयारी आरंभ, व्यवस्थाओं को लेकर ली गई रायशुमारी

रात्रि 9 बजे के बाद महामाया नया और पुराना धर्मशाला बंद हो जाता है जिससे कि दर्शनार्थियों को पानी की भारी समस्या होती है जिसे कि जल्द ही दूर करने की बात ट्रस्ट द्वारा कही गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बासंती चैत्र नवरात्रि महोत्सव 6 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है । जिसे लेकर सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट कार्यालय रतनपुर में बैठक संपन्न हुआ । गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ नगर के पत्रकार इस बैठक में शामिल हुए ।इस वर्ष बासंती नवरात्रि पर्व 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जायेगा, जिसकी व्यवस्था और तैयारी को लेकर रविवार सुबह बैठक की गई। इस बैठक में नगर के साथ आसपास ग्रामीण अंचल के लोग भी पहुंचे सभी ने अपना — अपना सुझाव दिया । जिसमें प्रमुख रुप से लाइट, पानी, प्रवेश द्वार पर बैरिकेट, ध्वनि सिस्टम, भोजन व्यवस्था, बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर तथा उनके रुकने के लिए व्यवस्था पुलिस प्रशासन व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था मुख्य रूप से शामिल थे । जिसमें महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा अमल करने की बात कही गई है । वही नगर के महामाया चौक पर जो मेन गेट है उसे नवरात्र के पहले दिन से ही पुलिस प्रशासन के द्वारा बंद कर दिया जाता है बांस बल्ली लगाकर जिसे खोलने की बात कही गई और कहा गया कि छठ और सप्तमी रात को ही उस गेट को बंद किया जाए । लाइट लगाने की भी बात कही गई । जिससे कि रोड सुंदर साफ सुथरा दिखाई दे ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना घटे । वही रात्रि 9 बजे के बाद महामाया नया और पुराना धर्मशाला बंद हो जाता है जिससे कि दर्शनार्थियों को पानी की भारी समस्या होती है जिसे कि जल्द ही दूर करने की बात ट्रस्ट द्वारा कही गई ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ...