रतनपुर

अपना बच्चा मानकर 5 माह की बच्ची को घंटो तक अपने सीने से लगाकर सोई रही मादा बंदर…जिसने भी देखा रह गया हैरान

प्रेम सोमवंशी

कोटा – मां की जान उस समय हलक पर अटक गई थी जब एक मादा बंदर ने आंगन में सो रही उसकी पांच माह की अबोध बालिका को अपने सीने से लगा रही थी। मां को डर था कि कहीं बंदरिया बच्ची को नुकसान न पहुंचा दे। हालांकि बंदरिया पांच घंटे तक बच्ची के साथ लेटी रही, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं पहुंचाई। आखिरकार जू की रेस्क्यू टीम ने किसी तरह बंदरिया को बच्ची से अलग किया और उसे जंगल में छोड़ा। इस मार्मिक क्षण को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।यह मामला कोटा के ग्राम खरगहना गांव का है। जंगल से लगा हुआ क्षेत्र होने के कारण लंगूर, बंदर व अन्य वन्य प्राणियों की गतिविधियां रहती हैं।

मंगलवार सुबह नौ बजे इस गांव के निवासी नरेंद्र कुमार उईके के घर अंदर जो नजारा था, उसे देखकर परिवार के अन्य सदस्य घबरा गए। घर के आंगन में रखे पलंग में पांच महीने की निधि गहरी नींद में थी। बाजू में एक लाल मुंह की बंदरिया बच्ची के सीने में हाथ को रखे हुए सो रही थी। बच्ची के बाजू में बंदरिया को देखकर उसकी मां श्यामा बाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह डरकर शोर मचाने लगी। जैसे ही बच्ची को बंदरिया से अलग करने का प्रयास किया वह काटने दौड़ाई। इधर जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। सभी बंदरिया को भगाने का प्रयास करते रहे। लेकिन बंदरिया बच्ची को सीने से लगाकर सोई रही।

मां डरी हुई और यह सोच रही थी कही बच्ची को उठाकर साथ न ले जाए। दोपहर 12 बजे कानन जू की रेस्क्यू टीम पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू के लिए सामान निकाले तो बंदरिया डर गई और घबराकर बच्ची से अलग हो गई। अलग होते ही टीम ने मां को बच्ची को लेकर घर अंदर जाने के लिए कहा। अंदर जाकर मां ने दरवाजा भी बंद कर दिया। इसके बाद टीम ने बंदरिया को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि वह इधर-उधर भागती रही। आखिर में बच्ची के साथ मां को खिड़की के पास आने कहा। बच्ची को देख बंदरिया खिड़की में बैठ गई। उसी समय जाल फेंका गया और पकड़ लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर